फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: संत रविदास की जयंती पर निकाली कलश यात्रा

Sun, 30 Aug 2026 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
संत रविदास की जयंती पर कलश यात्रा निकालते भाजपा नेता। स्रोत : प्रवक्ता
विज्ञापन
रेवाड़ी। आकेड़ा गांव में रविवार को संत रविदास की जयंती के उपलक्ष्य में कलश यात्रा निकाली गई। इसमें काशी से लाई गई मिट्टी से भरे कलश को लेकर यात्रा शिव मंदिर पहुंची। इससे पहले पूर्व सरपंच राजपाल के आवास पर भाजपा प्रदेश महामंत्री सत्यप्रकाश जरावता, जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने ग्रामीणों के साथप्रधानमंत्री के मन की बात सुनीं।
विज्ञापन

इसके बाद संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती के उपलक्ष्य में गांव में कलश यात्रा निकाली गई। कलश में काशी से लाई गई पवित्र मिट्टी रखी गई थी। यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए शिव मंदिर पहुंची।
प्रदेश महामंत्री सत्यप्रकाश जरावता ने कहा कि संत गुरु रविदास ने समाज को समानता, भाईचारे, मानवता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। काशी से लाई गई पवित्र मिट्टी को गांव के मंदिर में स्थापित करना श्रद्धा और गौरव का विषय है।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने कहा कि संत गुरु रविदास का जीवन समाज को जात-पात और भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है। उनकी शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

इस अवसर पर रामपाल यादव, जिला महामंत्री कुलदीप चौहान, नानक चंद खोला, सावन सैनी, जितेंद्र नेगी, शैलेंद्र, सरपंच अशोक कुमार सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें