फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी

Mon, 11 May 2026 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
बावल नगर पालिका परिसर में धरने बैठे सफाई कर्मचारी। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
बावल। नगरपालिका परिसर में सफाई कर्मचारियों का धरना रविवार को भी जारी रहा। सफाई कर्मचारियों ने कहा कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता कर रहे अशोक कुमार ने बताया कि कर्मचारी लंबे समय से धरना और प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं है।
उन्होंने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, विभागीय कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 30 हजार रुपये किया और गुरुग्राम में निकाले गए 3,480 कर्मचारियों को बहाल किया जाए। इसके अलावा कर्मचारियों की मृत्यु और सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये मुआवजा देने तथा संबंधित कोर्ट के फैसलों को लागू करने की भी मांग की गई।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को जल्द नहीं माना गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर अशोक कुमार, बबीता, शीला, किरण, संदीप, योगेश, जवाहर सिंह, सुमन, कमलेश, रोहताश सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें