कपड़े की खरीदारी करते लोग। संवाद
- फोटो : निरीक्षण के दौरान विभागीय बाबू से पूछताछ करती, महापौर। संवाद
रेवाड़ी। जिले में बढ़ती गर्मी और तेज धूप का असर अब कपड़ा बाजार पर भी दिखाई देने लगा है। तापमान बढ़ने के साथ ही लोग गर्मी से राहत पाने के लिए सूती कपड़ों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
इसके चलते बाजार में सूती सूट, टी-शर्ट, शर्ट और अन्य हल्के परिधानों की मांग लगातार बढ़ रही है। कपड़ा कारोबारियों के अनुसार इन दिनों ग्राहक सबसे अधिक सूती कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं। बाजार में फॉर्मल और कैजुअल दोनों तरह की सूती शर्ट और टी-शर्ट आकर्षक रंगों और डिजाइनों में उपलब्ध हैं।
ब्रास मार्केट के कपड़ा कारोबारी पुनित ने बताया कि उनकी दुकान पर सूती कपड़ों की कई वैरायटी उपलब्ध हैं, जिन्हें ग्राहक पसंद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि तापमान बढ़ने के साथ ही सूती कपड़ों की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
वहीं, नया मार्केट के दुकानदार रोहित गुप्ता ने बताया कि ग्राहकों की मांग को देखते हुए नया स्टॉक मंगाया गया है। इसमें बेहतर गुणवत्ता और आधुनिक डिजाइन वाले सूती परिधान शामिल हैं। बाजार में सूती शर्ट की कीमत 200 रुपये से लेकर 1800 रुपये तक है।