फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दस जुलाई तक बारिश के आसार

Mon, 06 Jul 2026 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। सुबह से तेज धूप निकलने के कारण क्षेत्र में उमस भरी गर्मी का असर बढ़ गया है, जिससे लोगों का बुरा हाल है। अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, एक दिन पहले अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे गर्मी का असर लगातार बना हुआ है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार मानसून टर्फ की उत्तरी सीमा जामनगर, उदयपुर, अजमेर, झुंझुनूं, हिसार और बठिंडा तक बनी हुई है। अरब सागर में बने डिप्रेशन और अनुकूल मौसमी परिस्थितियों के कारण मानसून के आगे बढ़ने की संभावना मजबूत हुई है। इसके साथ ही राजस्थान क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से हरियाणा में मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा।
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 10 जुलाई तक राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बीच-बीच में हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश होने से दिन के तापमान में गिरावट आने और वातावरण में नमी बढ़ने की संभावना है, जिससे लोगों को उमस से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें