फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: महेंद्रगढ़ सरकारी खाद बिक्री केंद्र पर 150 डीएपी खाद की बिक्री

विज्ञापन
फोटो संख्या:69- सरकारी खाद केंद्र पर डीएपी खाद लेकर जाते किसान--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सरकारी खाद बिक्री केंद्र पर बुधवार को किसानों को डीएपी खाद वितरित किया गया। बुधवार शाम तक 90 किसानों को 150 डीएपी बैग वितरित किया गया। 660 डीएपी के बैग केंद्र पर शेष हैं जिनका वीरवार को वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह 24 व 25 अक्तूबर को खाद बिक्री केंद्र पर 1200 डीएपी खाद के बैग पहुंचे थे। अक्तूबर में 3800 डीएपी के बैग किसानों को वितरित किया जा चुका है। क्षेत्र में किसान सरसाें व गेंहू की बिजाई में जुटे हुए हैं।
बुधवार को 60 किसानों को एक-एक डीएपी के बैग और 30 किसानों को दो व तीन डीएपी के बैग वितरित किए गए। खरीद केंद्र के जिम्मेदारों का दावा है कि एक या दो दिन में यूरिया के बीज व गेंहू के बीज भी केंद्र पर पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन


- वर्जन:
सरकारी खाद केंद्र पर 660 डीएपी के बैग उपलब्ध हैं। बुधवार को 90 किसानों को 150 बैग वितरित किए गए हैं। किसानों को आवश्कतानुसार खाद मुहिया करवाई जा रही है। एक या दो दिन में यूरिया के बैग भी पहुंच जाएंगे। यूरिया के दो हजार से अधिक बैगों की डिमांड की हुई है। -जगराम, प्रबंधक, हैफड, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें