फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पेंटिंग में साक्षी और स्लोगन लेखन में रोशनी प्रथम

Fri, 07 Mar 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 07बनीपुर में शुक्रवार को आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का दृश्य। स्रो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। सरकारी विद्यालय बनीपुर में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस दौरान कानूनी साक्षरता क्लब की प्रभारी डॉ. बबीता वर्मा ने हमें महिला सशक्तिकरण के लिए कई कदम उठाने की जरूरत है। इस दौरान हुई पेंटिंग प्रतियोगिता में साक्षी और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता रोशनी प्रथम रहीं।
विज्ञापन


प्राचार्या डॉ. शालिनी पुरोहित ने कहा कि महिला दिवस का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सम्मान देना है। महिलाओं ने इतिहास में हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ी है चाहे वह शिक्षा हो, राजनीति हो ,विज्ञान हो या खेल का मैदान हो। अगर हम किसी समाज को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो सबसे पहले हमें महिलाओं को सशक्त बनाना होगा। इस दौरान पेंटिंग स्पर्दा में प्रथम साक्षी, द्वितीय सुहानी, तृतीय, स्लोगन लेखन में प्रथम रोशनी, द्वितीय भाविका, तृतीय पलक रहीं। वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय मंजरी, तृतीय सोनल रहीं। प्राचार्य ने अध्यापिकाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें