ज्ञापन देते सैन समाज उत्थान समिति के पदाधिकारी। स्रोत : समिति
रेवाड़ी। सुभाषचंद्र पार्क में सैन समाज उत्थान समिति की बैठक मंगलवार को हुई। इसमें सैन समाज के प्रति विधायक बाबा बालक नाथ के आपत्तिजनक बयान की निंदा की गई।
बैठक के बाद समिति के सदस्यों ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को संबोधित ज्ञापन डीसी को सौंपा और विधायक के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन की प्रतिलिपि नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन को भेजी गई।
ज्ञापन में कहा गया कि विधायक ने एक जेईएन से बातचीत के दौरान कथित रूप से आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे समाज में गहरा आक्रोश है।
सैन समाज उत्थान समिति ने यदि विधायक ने सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी गई तो पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा। बैठक में सुरेन्द्र पाल सैन, ओमप्रकाश सैन, श्रीकृष्ण खजांची, सुरेश कुमार बिहारीपुर, रमेश सैन, करतार सैन उपस्थित रहे।