फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पंजाबी भवन के चुनाव में सचिन मलिक की टीम निर्विरोध, तीसरी बार प्रधान बनने का रास्ता साफ

Thu, 12 Nov 2026 10:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। पंजाबी भवन के चुनाव में एडवोकेट सचिन मलिक और उनकी टीम के खिलाफ किसी भी सदस्य ने नामांकन दाखिल नहीं किया। नौ वर्षों से प्रधान पद की जिम्मेदारी संभाल रहे सचिन मलिक के तीसरी बार निर्विरोध प्रधान बनने का रास्ता साफ हो गया है। चुनाव प्रक्रिया जिला रजिस्ट्रार की ओर से नियुक्त चुनाव अधिकारी सतीश कुमार जोशी की देखरेख में हुई।
विज्ञापन

प्रधान पद के लिए सचिन मलिक, उपप्रधान के लिए नरेंद्र बतरा, महासचिव के लिए नरेश कालरा, सहसचिव के लिए पीयूष अरोड़ा और कोषाध्यक्ष के लिए रवि ठकराल ने नामांकन दाखिल किया। वहीं, 16 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए भी नामांकन प्राप्त हुए।
इनमें चंद्रशेखर अरोड़ा, वेद प्रकाश कथूरिया, भीम गुलाटी, संजय बतरा, दुर्गेश अरोड़ा, सुभाष चुघ, मनीष चांदना, पवन धमीजा, नरेश गुलयानी, श्याम सुंदर चुघ, ललित सतीजा, राजेश अदलखा, डॉ. मनीष तनेजा, उज्जवल हंडूजा, संजय गेरा और अनिल मखीजा शामिल हैं।
विज्ञापन

सचिन मलिक के नेतृत्व में पंजाबी भवन की ओर से विद्यार्थियों के लिए 15 हजार पुस्तकों का निशुल्क बुक बैंक, वैवाहिक परिचय सेवा, योग केंद्र और वरिष्ठ नागरिकों के लिए कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
जरूरतमंदों को कपड़े और व्हीलचेयर देने के साथ गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग के लिए लाडली कन्यादान योजना भी संचालित की जा रही है। सचिन मलिक ने कहा कि समाज ने पूरी टीम पर विश्वास जताया है। पंजाबी भवन का विकास, पारदर्शिता और सभी वर्गों को साथ लेकर चलना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें