फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: होली पर साबरमती-हरिद्वार साप्ताहिक ट्रेन का संचालन 23 मार्च तक होगा

Wed, 25 Feb 2026 10:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
अनाज मंडी रेलवे स्टेशन की तरफ से गुजरती ट्रेन। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। होली पर्व पर बढ़ते यात्री भार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए साबरमती-हरिद्वार-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संचालित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 09425 साबरमती-हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल 23 मार्च तक (5 ट्रिप) संचालित होगी। यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को साबरमती से शाम 6:45 बजे रवाना होकर मंगलवार सुबह 6:10 बजे जयपुर पहुंचेगी और सुबह 6:20 बजे प्रस्थान कर रात 8:30 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।
वहीं गाड़ी संख्या 09426 हरिद्वार-साबरमती 24 मार्च तक (5 ट्रिप) चलेगी। यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को हरिद्वार से रात 9:45 बजे रवाना होकर बुधवार को सुबह 11:15 बजे जयपुर पहुंचेगी तथा स 11:25 बजे प्रस्थान कर रात 82:30 बजे साबरमती पहुंचेगी।
विज्ञापन

यह रेलसेवा मार्ग में मेहसाना, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, मथुरा कैंट, मुजफ्फरनगर आदि स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में 22 डिब्बे लगाए जाएंगे जिनमें 2 द्वितीय एसी, 4 तृतीय एसी, 12 शयनयान, 2 साधारण श्रेणी तथा 2 गार्ड डिब्बे शामिल होंगे। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अग्रिम आरक्षण करवाने और सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें