रेवाड़ी। उत्तर पश्चिम रेलवे की तरफ से यात्रियों की सुविधा के लिए साबरमती-हरिद्वार-साबरमती द्वि-साप्ताहिक एसी स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जाएगा। यह सेवा विशेष रूप से त्यौहारों के समय बढ़े यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए चलाई जा रही है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार, गाड़ी संख्या 09425, साबरमती-हरिद्वार द्वि-साप्ताहिक एसी स्पेशल रेलसेवा 5 नवंबर तक साबरमती से प्रत्येक बुधवार व शनिवार को सुबह 8:50 बजे रवाना होकर वीरवार व रविवार को सुबह 5:30 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।
वहीं गाड़ी संख्या 09426, हरिद्वार-साबरमती द्वि-साप्ताहिक एसी स्पेशल रेलसेवा 6 नवंबर तक हर वीरवार व रविवार को 21:40 बजे हरिद्वार से रवाना होकर शुक्रवार व सोमवार को 21:30 बजे साबरमती पहुंचेगी।
यह रेलसेवा महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड़ जंक्शन, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, अलवर, रेवाड़ी, गुड़गांव, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर और रूड़की स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस स्पेशल रेलसेवा में कुल 18 डिब्बे होंगे जिनमें 16 थर्ड एसी और 2 गार्ड डिब्बे शामिल हैं।
-
हिसार-वलसाड-हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन
रेवाड़ी। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए हिसार-वलसाड-हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जाएगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार, गाड़ी संख्या 04727, हिसार-वलसाड साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 5 नवंबर तक हिसार से प्रत्येक बुधवार को 12:05 बजे रवाना होकर वीरवार को 11:30 बजे वलसाड पहुंचेगी।
वहीं वलसाड से हिसार के लिए गाड़ी 6 नवंबर तक प्रत्येक वीरवार को 14:50 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 14:05 बजे हिसार पहुंचेगी।
यह स्पेशल रेलसेवा हांसी, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, नारनौल, नीमकाथाना, रींगस, फुलेरा, किशनगढ़, अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नीमच, मंदसौर, रतलाम, दाहोद, गोधरा, वडोदरा, भरूच, सूरत और नवसारी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में 20 डिब्बे होंगे। संवाद