फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ग्रामीण कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी को मंजूरी

Thu, 29 Jan 2026 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला कांग्रेस कमेटी रेवाड़ी (ग्रामीण) की नई कार्यकारिणी को मंजूरी दे दी है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने इस संबंध में 29 जनवरी को आदेश जारी किया है। कार्यकारिणी की सूची जारी की गई है।
विज्ञापन

जारी सूची के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी रेवाड़ी (ग्रामीण) में उपाध्यक्ष पद पर रेखा दहिया, गजराज सिंह (पूर्व सरपंच), अशोक यादव (पूर्व सरपंच) और पूरन सिंह को नियुक्त किया गया है। संगठन महासचिव के रूप में प्रदीप यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर ब्रह्मदत्त को नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा जिला कांग्रेस के महासचिवों में अनिल यादव (पूर्व सरपंच), ईश्वर मेहलावत, जवान सिंह, मनोज यादव, विनय कमल, महेंद्र सिंह (पूर्व सरपंच), प्रताप सिंह (पूर्व सरपंच) तथा चरण सिंह गुज्जर को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

सचिव पद पर लखी (पूर्व सरपंच), विक्रम यादव, राजबाला (चेयरमैन), पप्पू सिंह, रामकिशन, प्रेमलता, रणजीत यादव, सरिता शेखावत, मनीषा यादव, विक्रम भौरा, विकास (सरपंच), अमित गोयल, विजय शर्मा, सज्जन सिंह यादव, संदीप कसाना तथा किशन कुमार को नियुक्त किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें