फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आईजीपी लॉ एंड ऑर्डर ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा

Thu, 29 Jan 2026 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। आईजीपी लॉ एंड ऑर्डर कुलदीप सिंह ने जिले का दौरा कर कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने लॉ एंड ऑर्डर के लिए विशेष रूप से गठित की गई पुलिस कंपनियों की तैयारियों का जायजा लिया। उनह
पूर्व आईजीपी कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक की गई। इसमें एसपी रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ रविन्द्र सिंह, डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण, डीएसपी कोसली विद्यानंद सहित जिले के अन्य थाना प्रभारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

आईजीपी लॉ एंड ऑर्डर ने कहा कि सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करें। किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधि पर तुरंत प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने पुलिस कंपनियों की तैनाती, रिस्पांस टाइम, पेट्रोलिंग व्यवस्था, सभी सीसीटीवी व कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली एवं आपात परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा किकिसी भी परििस्थति से निपटने के लिए तैयार रहना होगा।
एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि रेवाड़ी में लॉ एंड ऑर्डर की 2 कंपनियां तथा कमांडो की दो स्वॉट टीम बनाई गई है। इनमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल है। प्रत्येक कंपनी में 107 के करीब जवान नियुक्त किए हुए हैं तथा शॉर्ट नोटिस पर कंपनियां ड्यूटी के लिए तुरंत पहुंचती है।
विज्ञापन

इन कंपनियों का ट्रेनिंग प्रोग्राम भी निर्धारित किया हुआ है तथा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उनका प्रशिक्षण लगातार चल रहा है, जवानों को ट्रेनिंग के दौरान विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें