फोटो: 20रेवाड़ी। राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा रबीना। संवाद
भिवाड़ी। राजस्थान की 69वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक खेलकूद प्रतियोगिता हरसावा बड़ा (सीकर) में आयोजित हुई। यहां राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा रबीना ने अंडर-19 वर्ग की 100 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
प्रतियोगिता में रबीना की शानदार प्रदर्शन ने सभी को प्रभावित किया। उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का यह फल है जिसके पीछे कोच पीटीआई रजनेश का महत्वपूर्ण योगदान रहा। रबीना ने दौड़ में अपनी तेज रफ्तार और बाधाओं को पार करने की कुशलता से सभी प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ दिया। रबीना की इस सफलता पर परिवार, स्कूल और स्थानीय समुदाय ने हार्दिक बधाई दी है।
रबीना ने कहा कि यह पदक मेहनत और कोच के मार्गदर्शन का परिणाम है। प्राचार्य नीलम यादव ने बताया कि रबीना जैसी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए स्कूल हमेशा प्रयासरत है। प्रतियोगिता का आयोजन राजस्थान एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में किया गया था जिसमें राज्य भर से सैकड़ों एथलीटों ने भाग लिया।