फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ओबीसी प्रमाण पत्र नियमों पर आरटीआई अपील दायर

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। ओबीसी प्रमाण पत्र जारी करने के नियमों और बीसीए-बीसीबी प्रमाण पत्र से जुड़े प्रावधानों की सत्यापित प्रति उपलब्ध कराने की मांग को लेकर आरटीआई अपील दायर की गई है। मामले में अतिरिक्त उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

यादव कल्याण सभा के सदस्य विजय पाल ने प्रेस बयान में बताया कि उन्होंने इस संबंध में सूचना के अधिकार के तहत जन सूचना अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में आवेदन दिया था। निर्धारित समय सीमा में इसका कोई जवाब नहीं मिला।
इसके बाद उन्होंने 19 जून को प्रथम अपील प्राधिकारी अतिरिक्त उपायुक्त के समक्ष अपील दायर की। इसी प्रकार रिहायशी प्रमाण पत्र से जुड़े एक अन्य आरटीआई आवेदन पर भी कोई उत्तर नहीं मिलने के बाद 16 जून को प्रथम अपील की गई।
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ओबीसी प्रमाण पत्र से जुड़े नियमों की सत्यापित प्रति शीघ्र उपलब्ध कराई जाए। साथ ही तहसीलदार को अगली सुनवाई में आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें