फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आरएसएस के स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

Mon, 06 Oct 2025 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 21कार्यक्रम की शुरूआत करते गणमान्य। स्रोत : संघ
विज्ञापन
रेवाड़ी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवकों ने रविवार को पथ संचलन किया। इसमें पूर्ण गणवेश में शामिल हुए स्वयंसेवक अनुशासित ढंग से कतार में होकर प्रमुख मार्गों से होकर गुजरे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से आयोजित उत्सव सभा हुई। इसमें मुख्य वक्ता अजय मित्तल ने संघ की विचारधारा, राष्ट्र निर्माण में स्वयंसेवकों की भूमिका के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में संघ की अहम भूमिका है।
मुख्य अतिथि अनिल भार्गव, अध्यक्ष भार्गव सभा उपस्थित रहे। उन्होंने सामाजिक समरसता, शिक्षा और संस्कृति के माध्यम से राष्ट्र को सशक्त बनाने के मुद्दों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

हेमचंद विक्रमदित्य उपनगर में आरएसएस के सह-प्रदेश संपर्क प्रमुख सुरेश पाल ने कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों को संबोधित किया। उन्होंने समाज में संघ की भूमिका और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें