फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आरएसएस ने राष्ट्रभक्ति, अनुशासन के माध्यम से युवाओं को किया प्रेरित

Sat, 21 Feb 2026 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
वीर गोगा मंदिर परिसर में हिंदू सम्मेलन मनाते लोग। स्रोत : संघ
विज्ञापन
रेवाड़ी। वीर हकीकत बस्ती में वीर गोगा मंदिर परिसर में आयोजन समिति के तत्वावधान में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ. सुरेंद्र पाल ने कहा कि आरएसएस ने राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और सेवा के माध्यम से लाखों युवाओं को प्रेरित किया है।
विज्ञापन

उन्होंने हिंदू समाज से आह्वान किया कि वह अपनी सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखते हुए आधुनिक चुनौतियों का डटकर सामना करें।
कार्यक्रम की शुरूआत मां भारती की वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। मुख्य वक्ता के रूप में संघ के प्रांत प्रचारक डॉ. सुरेंद्र पाल ने आरएसएस की स्थापना से लेकर अब तक की यात्रा और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
उन्होंने बताया कि संघ की स्थापना 1925 में केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा की गई थी। सम्मेलन में महंत समर्पणानंद ने संघ द्वारा प्रतिपादित पंच परिवर्तन सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी जीवन शैली और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन सिद्धांतों को व्यवहार में अपनाने से समाज आत्मनिर्भर और मजबूत बन सकता है। इस अवसर पर महिला शक्ति द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर आयोजन समिति से सतबीर, सूबेदार धन सिंह, मनोज, बिजेंद्र, सुनील, चंद्रकांत, धीरज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें