साइबर अपराध व यातायात नियमों के बारे जागरूक करती पुलिस टीम। स्रोत : पुलिस
बावल। नशा मुक्ति टीम ने गांव नांगल तेजू का दौरा कर लोगों को नशे और साइबर अपराध से बचाव के बारे में बताया। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। बावल थाना प्रभारी संजय ने बताया कि आजकल तकनीकी दौर में अलग-अलग तरह से लोगों को ऑनलाइन सुविधाएं मिल रही है। साइबर अपराधी इस निर्भरता का फायदा उठा कर लोगों को साइबर अपराध का शिकार बनाते हैं। ठगी के लिए साइबर अपराधी लोगों को विभिन्न प्रकार से लालच देते हैं, जिनमें से कुछ बड़े प्रकार टेलीग्राम टास्क फ्रॉड, इन्वेस्टमेंट फ्रॉड, कस्टमर केयर अधिकारी बनकर फ्रॉड, लोन फ्रॉड, लोगों के खाते में बहाने से पैसे डलवाने का लालच देना व बैंक अधिकारी बनकर ओटीपी प्राप्त करना प्रमुख है। अगर आपके पास अनजान नंबर से कॉल आती है तो पहले उसकी पूरी तरह से जांच कर लें। साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करके सूचना दे। जागरूकता ही बचाव है।
नशे के दुष्परिणाम की जानकारी देते हुए बताया कि नशे का सेवन करने से हमारी रोग प्रतिरोधक छमता कम हो जाती है। पैसे के साथ साथ स्वास्थ्य का भी नुकसान होता है। कई लोग नशे की पूर्ति के लिए अपराध का भी सहारा लेते है।