फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटोग्राफर को भुगतान भेजने का झांसा देकर ठगे 46,500 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। साइबर ठगों ने फोटोग्राफर को भुगतान भेजने का झांसा देकर एक व्यक्ति के खाते से 46,500 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर पुलिस से की है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस में दर्ज शिकायत में गांव गोकलगढ़ निवासी अभय सिंह ने बताया कि वह फोटोग्राफी का काम करते हैं। वह 18 मार्च को अपने खेत में काम कर रहे था। इसी दौरान उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया और अपना नाम हैदराबाद निवासी आरके शर्मा बताया। अभय सिंह ने आरके शर्मा के बेटे की रेवाड़ी में हुई शादी के दौरान फोटोग्राफी का काम किया था। अभय को उनसे अपनी बकाया पेमेंट भी लेनी थी। फोन करने वाले ने अपने क्रेडिट कार्ड के जरिए बकाया भुगतान करने का झांसा देकर अभय सिंह के गूगल-पे पर एक रुपये भेज कर स्वीकृत करने के लिए कहा। अभय सिंह ने मोबाइल पर आए ओटीपी डालकर कंफर्म कर दिया। इसके बाद ही उनके खाते से रुपये कटने शुरू हो गए। साइबर ठग ने उनके खाते से 46500 रुपये निकाल लिए। अभय ने आरके शर्मा के बेटे से बात की तो उन्होंने किसी भी भुगतान भेजने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्हें ठगी के बारे में पता लगा और पुलिस को शिकायत दी। अभय सिंह के खाते से रुपये उत्तर प्रदेश में किसी अकाउंट में ट्रांसफर किए गए हैं। अभय सिंह की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें