फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भिवाड़ी में पीएनबी के एटीएम बूथ से 27.66 लाख रुपये की चोरी

विज्ञापन
फोटो : 12एटीएम बूथ का खुला हुआ शटर। संवाद
विज्ञापन
भिवाड़ी। चोपानकी थाना क्षेत्र के खेड़ा चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम बूथ में शनिवार अलसुबह करीब 4 बजे अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर दी। चोरों ने गैस कटर से पहले बूथ के शटर का ताला तोड़ा और फिर एटीएम मशीन को काटकर उसमें रखी नकदी से भरी ट्रे ले गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार चोरों ने करीब 27 लाख 66 हजार रुपये की नकदी चुराई है।
विज्ञापन

चोपानकी थाना अधिकारी नाथूलाल मीणा ने बताया कि चार से पांच बदमाश एक गाड़ी में सवार होकर आए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि बदमाश किस गाड़ी से आए थे। घटना के बाद भिवाड़ी डीएसपी कैलाश चौधरी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें