फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ब्लैक फिल्म लगी 11 गाड़ी चालकों से वसूले 1.10 लाख

Thu, 04 Apr 2024 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर के आदेश अनुसार हरियाणा पुलिस द्वारा 1 अप्रैल से 7 अप्रैल तक ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। रेवाड़ी पुलिस द्वारा इस अभियान तहत अब तक ब्लैक फिल्म लगी हुई 11 गाड़ी चालकों के चालान किए गए तथा उन पर 1,10,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने बताया कि ब्लैक फिल्म लगाना यातायात नियमों के खिलाफ है। इस संबंध में यातायात पुलिस व थाना प्रबंधकों तथा चौकी प्रभारियों को आदेश दे दिए गए हैं। आमजन से भी यातायात के नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि वे यातायात के नियमों का पालन जरूर करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें