रोटरी क्लब ऑफ रेवाड़ी मेन आउटस्टेंडिंग क्लब के सर्वोच्च अवार्ड से सम्मानित करते अतिथि।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। रोटरी क्लब ऑफ रेवाड़ी मेन को दिल्ली में आयोजित समारोह में आउटस्टैंडिंग क्लब के सर्वोच्च आवार्ड से सम्मानित किया गया। जानकारी देते हुए सचिव डॉ. नवीन अदलखा ने बताया कि दिल्ली में सभी 120 रोटरी क्लब के लिए समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 120 क्लबों को 2019-20 के उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। जिसमें रोटरी क्लब रेवाड़ी मेन को आउटस्टैंडिंग क्लब अवार्ड से सम्मानित किया गया। जो कि रोटरी द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च अवार्ड है।
इसके अलावा प्रधान अरुण गुप्ता को सर्वोच्च आउटस्टैंडिंग प्रेसिडेंट अवॉर्ड, जेपी चौहान को इलीट सचिव, डॉ नवीन अदलखा को आउटस्टैंडिंग डिस्ट्रिक्ट मेंबर अवार्ड, प्रदीप नरूला को इलीट डिस्ट्रिक्ट मेंबर से नवाजा गया तथा रवि गुप्ता को आउटस्टैंडिंग असिस्टेंट गवर्नर अवार्ड से नवाजा गया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान सुरेंद्र राव, हरीश अरोड़ा, हरीश मेंदीरत्ता, नरेंद्र गुगनानी, एडवोकेट सचिन मलिक, डॉ. पवन गुप्ता, राजकुमार यादव, ज्योति अदलखा, सुषमा गुप्ता, संगीता गुप्ता, अनिल यादव, अतुल बत्रा, रूचि चौहान ने शुभकामनाएं दी।