रेवाड़ी। रोटरी क्लब रेवाड़ी मेन की ओर से शनिवार को मॉडल टाउन स्थित प्रेम भोग में दिवाली धमाका उत्सव मनाया गया। क्लब अध्यक्ष रोटेरियन रुचि चौहान के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में रोटरी परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, गीत-संगीत और मनोरंजक गतिविधियों ने उत्सव की शाम को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष रुचि चौहान ने कहा कि दिवाली रोशनी, आशा और एकजुटता का त्योहार है। पूरे रोटरी परिवार को एक साथ खुशियां मनाते देखना सुखद अनुभव है। उन्होंने सभी सदस्यों को आपसी प्रेम, सद्भाव और सहयोग की भावना के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में रोटेरियन मनोज चक्रवर्ती और राजबाला ने मनमोहक गीत प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं हृदया, रेहत, इवांका और रोटेरियन कावेरी यादव ने नृत्य प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटोरीं। काश्वी ने रामायण पर आधारित रोचक प्रश्नोत्तरी आयोजित की, जिसमें सदस्यों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
इसके अलावा पार्थ, रियांश, पारस, राघव और कुशल ने कविताओं एवं भाषणों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन क्लब सचिव रोटेरियन आरती अरोड़ा ने किया।
इस अवसर पर वेदप्रकाश कथूरिया, रजत वर्मा, तमन्ना वर्मा, रितु ओबेरॉय, डिम्पल गुप्ता, डॉ. अरुण गुप्ता, डॉ. नवीन अडलखा, नेहा लखेरा, दिनेश लखेरा, राहुल जैन, मनीष अरोड़ा, ज्योति गुप्ता, जेपी चौहान, अनुराधा सैनी, ज्योति अडलखा सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे।