फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आरओबी और अंडरपास के कार्य में आई तेजी

Sat, 29 Jun 2024 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। भाड़ावास फाटक पर ओवरब्रिज और अंडरपास निर्माण कार्य को लंबे इंतजार के बाद गति मिल गई है। इसके लिए स्थानीय निवासियों जसबीर चौधरी, मनोज, महाबीर निनानिया, पार्षद दीपक सैनी, राम अवतार छावडी पूर्व पार्षद, रितेश गुप्ता, ने कांग्रेस विधायक चिरंजीव राव का आभार जताया है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों ने मॉडल टाउन स्थित पहुंचकर पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव को मुंह मीठा कराकर और फूलों का गुलदस्ता देकर धन्यवाद किया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि काफी समय से कार्य कछुआ गति से चल रहा था। इसके चलते एक दिवसीय धरना प्रदर्शन भी किया था।
धरना, प्रदर्शन में विधायक चिरंजीव राव भी पहुंचे थे और उन्होंने मौके से ही संबंधित अधिकारियों को फोन भी किया था और रेल मंत्री के नाम पत्र भी लिखा था। इसमें उन्होंने ओआरबी के कार्य को जल्द पूरा करने के लिए कहा था। उसी का परिणाम है कि ओआरबी के निर्माण कार्य को गति मिल गई है। वीरवार को दिल्ली जयपुर रेलवे लाइन 7 घंटे ब्लॉक लेने के बाद अंडरपास के लिए कंक्रीट के बॉक्स डालने का काम किया गया। अंडरपास में कंक्रीट के 17 बॉक्स डाल दिए गए हैं और एक-दो दिन में बाकी बॉक्स भी डाल दिए जाएंगे।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहाकुक इस ओरआरबी का कार्य पिछले वर्ष जून में पूरा होना था लेकिन सरकार के उदासीन रवैये के चलते कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका है। चार कॉलोनी व दर्जनों गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए स्थानीय निवासियों ने स्वयं बीड़ा उठाया और रेवाड़ी से विधायक चिरंजीव राव ने इनका भरपूर सहयोग किया। अब निर्माण कार्य को गति मिल गई है और अब उम्मीद है कि इसी वर्ष सितंबर माह तक यह कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें