फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रोडवेज कर्मचारी 5 और 6 नवंबर को करेंगे प्रदेशव्यापी हड़ताल

Tue, 03 Nov 2026 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
मीटिंग में रणनीति तैयार करते कर्मचारी। स्रोत : ​विभाग - फोटो : 1
विज्ञापन
रेवाड़ी। लंबित मांगों को पूरा करने की मांग को लेकर हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा ने 5 और 6 नवंबर को प्रदेशव्यापी हड़ताल करने का निर्णय लिया है। रेवाड़ी डिपो में सोमवार को साझा मोर्चा ने गेट मीटिंग कर हड़ताल के निर्णय की जानकारी दी। कहा कि प्रदेश के 24 डिपो और 13 सब-डिपो में कार्यरत करीब 20 हजार कर्मचारी हड़ताल में शामिल होकर बसों का चक्का जाम करेंगे।
विज्ञापन

गेट मीटिंग की अध्यक्षता मोर्चा में शामिल विभिन्न यूनियनों के डिपो प्रधान राजपाल यादव, शवि यादव, सुरेश यादव, संजय यादव और प्रवीण यादव ने की, जबकि संचालन रविंद्र यादव ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में रोडवेज कर्मचारी मौजूद रहे।
कर्मचारियों ने चालक-परिचालकों और क्लर्कों का पे-ग्रेड बढ़ाने, 11 साल का बकाया दिवाली बोनस देने, 33 अर्जित अवकाश बहाल करने और वर्ष 2016 में भर्ती चालकों को पक्का करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

इसके अलावा बिना शर्त ओवरटाइम, रिस्क अलाउंस, चार घंटे की ओवरटाइम ड्यूटी पर एक रेस्ट, वर्ष 2008 में नियुक्त परिचालकों को उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति तथा वाशिंग भत्ता सहित अन्य वैधानिक लाभ लागू करने की मांग भी शामिल है।
संजय यादव और सुरेश यादव ने सरकार से लंबित मांगें स्वीकार कर अधिसूचनाएं जारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते मांगें लागू नहीं की गईं तो दो दिवसीय हड़ताल से यात्रियों, विद्यार्थियों और प्रदेश की परिवहन व्यवस्था को होने वाली परेशानी तथा विभाग के राजस्व के नुकसान की जिम्मेदारी सरकार की होगी।

परिवहन मंत्री और मुख्यमंत्री से बातचीत की मांग
शिवकुमार और राजपाल यादव ने कहा कि हड़ताल के संबंध में 23 अक्तूबर को सभी डिपो महाप्रबंधकों के माध्यम से सरकार को नोटिस दिया गया था। हिसार और सिरसा डिपो पिछले दो दिनों से बंद हैं। यदि प्रशासन ने वहां कर्मचारियों को प्रताड़ित किया तो प्रदेश के सभी रोडवेज डिपो में तत्काल चक्का जाम किया जाएगा। सांझा मोर्चा के नेताओं ने बताया कि महानिदेशक की ओर से 3 नवंबर को बातचीत के लिए पत्र जारी किया गया है लेकिन मोर्चा इस बैठक का बहिष्कार करेगा। कर्मचारियों की मांग है कि बातचीत परिवहन मंत्री और मुख्यमंत्री के साथ करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें