फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: रोडवेज कर्मचारियों ने धरने की बनाई रणनीति

Sun, 12 Feb 2023 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चे के आह्वान पर 14 फरवरी को रोडवेज के सभी डिपो व सब डिपो पर 10 से 4 तक एक दिवसीय धरना-प्रदर्र्शन किया जाएगा। इसकी सफलता के लिए रविवार को रेवाडी डिपो साझा मोर्चा की बैठक कर्मशाला परिसर में हुई। इसमें रणनीति तैयार की गई।
इस मौके पर मुख्य रूप से अर्जित अवकाश कटौती का पत्र निरस्त करवाने और परिचालक और लिपिक ग्रेड पे बढ़वाने और रोडवेज चालकों को हैवी व्हिकल चालक ग्रेड पे और मैकेनिकों को तकनीकी वेतनमान दिलवाने की मुख्य मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हीं मांगों को लेकर 14 फरवरी को आयोदित धरने को सफल बनाने की अपील की गई। इस दौरान इंटक के राज्य सहसचिव नरेश यादव, हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ के राज्य उपप्रधान यशपाल यादव, संयुक्त कर्मचारी संघ के राज्य उपप्रधान रामौतार यादव,मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन के राज्य सचिव चिराग यादव, डिपो चेयरमैन निरजंन यादव व डिपो प्रधान प्रवीण बालधन,प्रधान बीरसिंह गुर्जर,प्रधान अभिलाष यादव, प्रधान जितेंद्र पावटी,प्रधान दिनेश शाहपुर, प्रधान पवन यादव रहे।ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें