फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: तीन नई कॉलोनियों में 3.48 करोड़ से बनेंगी सड़कें, नगर परिषद ने जारी किया टेंडर

Mon, 06 Oct 2025 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर में नियमित की गईं तीन नई कॉलोनियों शिवनगर, ठठेरा कॉलोनी और गोकुल धाम में 3.48 करोड़ की लागत से सड़कें बनाई जाएंगी। नगर परिषद ने इसका टेंडर जारी कर दिया है। टेंडर भरने की अंतिम तिथि 7 अक्तूबर है। तीनों कॉलोनियों में सड़कें बनने से यहां के लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 28 में स्थित नव स्वीकृत ठठेरा कॉलोनी गोकुलगढ़ में टाइल रोड निर्माण कार्य के लिए 1.39 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। यह कॉलोनी हाल ही में नियमित हुई है। इसमें सड़क बनने से सैकड़ों परिवारों को सुविधा मिलेगी। कॉलोनी की कनेक्टिविटी मुख्य सड़कों से होगी।

वार्ड नंबर 12 में अभय सिंह चौक के पास स्थित नव स्वीकृत शिव नगर पार्ट-ए कॉलोनी में भी टाइल की सड़क बनाई जाएगी। इस पर 1.65 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा गोकुलधाम में 44.98 लाख से सड़क बनाई जाएगी।
विज्ञापन

इससे पहले चार अप्रूव हुई नई कालोनियों में भी सड़कें बनाई गई थीं। इनमें शिव नगर पार्ट 3, लक्ष्मी नगर पार्ट 2, खाती कालोनी, बुद्ध विहार पार्ट 2 शामिल है। इन कालोनियों में 20-20 लाख रुपये की सड़कें बनाई गई थीं।

नगर परिषद प्रशासन के अनुसार सभी निर्माण कार्यों की निविदा पारदर्शी तरीके से जारी की गई है। जल्द ही ठेकेदारों को साइट पर काम शुरू करने के निर्देश दिए जाएंगे। इन परियोजनाओं का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना और शहर के विकास को नई दिशा देना है। वर्ष के अंत तक शहर की अधिकांश गलियों और कॉलोनियों में सड़कों का निर्माण कराना लक्ष्य है।



वार्ड नंबर 30 में 8.69 लाख से बनेगी सड़क : गुलाबी बाग (वार्ड नंबर 30) में डॉ. ओमप्रकाश पंचाल के घर से अनिल गैस एजेंसी, यादव टेंट और डीजे साउंड पॉइंट होते हुए प्रकाश हाउस, अशोक और वेद तक इंटरलॉकिंग पीवर ब्लॉक टाइल सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इस पर 8.69 लाख रुपये खर्च होंगे। क्षेत्र के निवासियों का कहना है कि सड़क के बनने से लोगों को कीचड़ से मुक्ति मिलेगी।

वार्ड नंबर 31 के जसवंत नगर क्षेत्र में सीसी रोड बनाने के लिए 13.43 लाख रुपये का टेंडर जारी किया गया है। सड़क का निर्माण जसंवत नगर से देवदत्त तक, सुबेदार रामगोपाल से बैंक वाली गली और बाबूलाल से वाल्मीकि धर्मशाला तक कराया जाएगा। सड़क बनने से क्षेत्र के निवासियों को मजबूत और टिकाऊ मार्ग की सुविधा मिलेगी। संवाद



वार्ड नंबर 17 में होंगे विकास कार्य

वार्ड नंबर 17 में मंगे सरदारवाला चौक से रावती हाट, रघुनंदन बनिया वाली गली और लाला राम सैनी से भगवान क्लीनिक तक सीसी रोड का निर्माण किया जाएगा। इस पर 5.35 लाख रुपये की लागत आएगी। यह इलाका व्यावसायिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है, जहां रोजाना लोग आवाजाही करते हैं।

वर्जन:
नई तीन काॅलोनियों में विकास कार्य कराने की स्वीकृति मिल चुकी है। नगर परिषद ने टेंडर जारी कर दिए हैं। यहां पर सड़कें बनाई जाएंगी। गुणवत्ता के साथ सड़कें बनवाई जाएंगी। इससे पहले भी चार अप्रूव कालोनियों में सड़कें तैयार करवाई गई थीं।-पूनम यादव, चेयरपर्सन, नगर परिषद रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें