फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बारिश से सड़कों पर भरा पानी, आवागमन रहा प्रभावित

Mon, 01 Jul 2024 02:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। पूरे दिन तेज धूप और उमस भरी गर्मी के बाद देर शाम को अचानक मौसम बदल गया। शाम से ही बादल घुमड़ने लगे और रात आठ बजे झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिली लेकिन सड़कों पर घुटने भर पानी भरने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
शहर में रविवार को दिन में तल्ख धूप रही। इससे लोग उमसभरी गर्मी से परेशान रहे। शाम होते मौसम बदल गया। बादल घुमड़ने लगे और तेज हवा चलने लगी। रात 8 बजे से बरसात शुरू हुई जो समाचार लिखे जाने तक जारी रही। झमाझम बारिश से कुछ ही समय में शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। पहले से ही शहर के कई हिस्सों में जलभराव था, जिससे लोग काफी परेशान थे। वहीं, बरसात की वजह से फिर से जलभराव की स्थिति जगह-जगह देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के नाई वाली चौक, महाराणा प्रताप चौक, अनाज मंडी, सब्जी मंडी, सर्कुलर रोड, बजाजा बाजार व अन्य स्थानों पर जलभराव हो गया। सड़कों पर जलभराव से आवागमन प्रभावित रहा। रात के समय लोगों को आने-जाने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शनिवार को सुबह के समय कुछ घंटे के लिए बरसात हुई थी, जिससे पूरा दिन जलभराव था। अब रविवार रात को बरसात देखने को मिली है। मौसम विभाग का कहना है कि अब लगातार मौसम परिवर्तनशील रहेगा जिससे बीच-बीच में बरसात होती रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें