फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सड़कें और सफाई व्यवस्था हुई दुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। प्रदेश की ग्राम पंचायतों के गठन को 100 दिन पूरे हो गए हैं। ऐसे में अपने कार्यकाल के पहले सौ दिन के दौरान ग्राम पंचायतों ने अपने गांवों में विकास कार्यों को किस तरह अमलीजामा पहनाया है। अमर उजाला की ओर से ग्राम पंचायतों के गठन के बाद म्हारे सरपंच कॉलम के तहत सरपंचों का साक्षात्कार प्रकाशित किया गया था, जिसमें उन्होंने पांच प्राथमिकताएं बताई थीं। क्या सरपंचों ने अपनी प्राथमिकताओं को अमलीजामा पहनाया है या नहीं यह जानने के लिए सबसे पहले जिले के बावल विकास खंड की ग्राम पंचायत खरखड़ी का जायजा लिया।
बावल खंड मुख्यालय से करीब छह किलोमीटर दूरी पर स्थित गांव खरखड़ी में ग्राम पंचायत की ओर से विकास कार्य शुरू करा दिए हैं। गांव गंदगी का आलम था, जिसे दूर किया जा रहा है। बस स्टैंड चौराहा, नैचाना रोड,शमशान घाट सहित सभी गलियों व चौक-चौराहों पर ग्रामीणों के सहयोग से प्रत्येक रविवार को सफाई अभियान चलाया जाता है। ताकि गांव का वातावरण शुद्घ रहे और सफाई व्यवस्था बनी रहे हैं। गंदे पानी की नालियों को पक्का कराया जा रहा है। इसके अलावा सोमदत मास्टर के घर से होली चौक तक टाइलों के रास्ते का निर्माण कराया गया है। इस रास्ते से अधिकतर ग्रामीणों का आवागमन बना रहता है। इसके अलावा अनुसूचित जाति की चौपाल का एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है। जल्द ही इसके मरम्मत का कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

इन कार्यों के भेजा प्रस्ताव
गांव के चौक-चौराहों पर सीसीटीवी लगवाने, गांव के चारों ओर गंदे पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण कराने, कम्यूनिटी हॉल, जाट धर्मशाला आदि के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

ये गिनाई थी प्राथमिकताएं
1. स्ट्रीट लाइट लगवाना
2.कूड़े का स्थायी निस्तारण कराना
3. खेल स्टेडियम व खेल सुविधाओं को बढ़ाना
4. सीसीटीवी लगवाना
5. कच्चे रास्तों को पक्का कराना

गांव में विकास कार्य शुरू करा दिए गए है। हालांकि अभी शुरूआत धीमी है, लेकिन जैसे-जैसे विकास राशि आएगी विकास कार्यों को भी पूरी गति से कराया जाएगा। सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल का ग्राम पंचायत को सहयोग मिल रहा है। कुछ दिनों पूर्व ही उनकी पंचायत में करीब साढ़े छह लाख रुपये का राशि आई है, जिससे कार्यों की शुरूआत करा दी गई है।
-सोनू कुमार, सरपंच ग्राम पंचायत खरखड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें