फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराणा प्रताप चौक से भाड़ावास टी प्वाइंट तक सड़क निर्माण बंद

विज्ञापन
महाराणा प्रताप चौक के पास सड़क का अधूरा पड़ा कार्य। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर की नई अनाज मंडी के साथ लगती भाड़ावास रोड को जोड़ने वाली महाराणा प्रताप चौक तक जाने वाली 750 मीटर लंबी सड़क के एक हिस्से पर वाहन सरपट दौड़ रहे हैं, जबकि इसका दूसरा भाग बदहाल पड़ा है। मार्ग का निर्माण कार्य बंद है। इस पर काम अधूरा और खोदाई कार्य के चलते हादसों का खतरा बढ़ गया है। अधूरे निर्माण की वजह से जवाहर लाल नेहरू पार्क का मुख्य द्वार लगभग बंद हो गया है। अब लोगों को घूमकर पूर्वी द्वार से पार्क में आना पड़ रहा है। मार्ग को बनाने के लिए निविदा छूटे ढाई माह बीत चुके हैं, मगर कार्य अब भी बंद है।
विज्ञापन

लोगों के अनुसार भाड़ावास रोड के नई अनाज मंडी टी प्वाइंट से महाराणा प्रताप चौक तक मार्ग कई माह से टूटा पड़ा था। बार-बार मांग उठने पर इसका एक हिस्सा बनाया गया, मगर दूसरा हिस्सा छोड़ दिया गया। करीब ढाई माह बाद इसके दूसरे हिस्से का काम शुरू हुआ, मगर वह अब तक अधूरा है। यह सड़क नेहरू पार्क के साथ से सेक्टर एक में से गुजरकर लघु सचिवालय तक जाने वाली प्रमुख सड़क है। सैकड़ों अधिवक्ता और ग्रामीण फरियादी सचिवालय इसी मार्ग से आते-जाते हैं।
फिलहाल सड़क के नहीं बनने से बावल रोड पर यातायात का बोझ बढ़ गया है। इस लिए बावल रोड के रास्ते सचिवालय पहुंचना आसान नहीं है और वाहन चालकों को सावधानी पूर्वक वाहन चालते हुए सचिवालय और अदालत परिसर पहुंचना होता है। सड़क पर लगभग राजीव चौक तक अधिवक्ताओं, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों, स्कूलों और निजी वाहनों प्रतिदिन आते-जाते हैं। यातायात बढ़ने से इस मार्ग से गुजरकर सचिवालय पहुंचने में समय भी अधिक लगता है।
विज्ञापन

-----------------
लोग बोले-मार्ग बहुत ही महत्वपूर्ण है, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा
- महाराणा प्रताप चौक को जाने वाली यह सड़क काफी महत्व वाली है। काफी दिनों से खोदी हुई है। लोगों की समया पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नगर परिषद संबंधित ठेकेदार को इसे जल्द बनाने के निर्देश दे। ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। - अनिल वालिया, व्यवसायी।
------------------
सरकार में अधिकारी जनता की नहीं सुन रहे। विकास कार्य करते समय जनता से सलाह तक नहीं लिया जाता। निर्माण में घटिया सामान लगाने के बाद अधिकारी सुनवाई नहीं करते। मार्ग पहत्वपूर्ण होने के बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अधिकारी और ठेकेदार की मिलीभगत की वजह से काम अभी तक अधूरा पड़ा है। - निकेश भार्गव, प्रधान बजाजा बाजार।
----------------------
नेहरू पार्क में आने-जाने का रास्ता बंद हो गया है। कई माह हो गए सड़क खोदे गए है। लोगों की समस्या से प्रशासन बेखर है। ठेकेदार मौज ले रहे हैं। नगर परिषद में बुरा हाल है। - सुरेश कुमार
-----------------
काफी दिनों से यह सड़क टूटी देख रहे हैं। छह माह में बन जाए तो गनीमत है। जहां शहर के पार्षद सदन में विकास की बात करने की बजाए गलत बातें करें, उनसे विकास की अपेक्षा करना सही नहीं। शहर में किसी भी विकास कार्य के पास ठेकेदार का नाम नंबर तक नहीं लिखा गया। - विनोद एडवोकेट।
--------------------
अधिकारिक पक्ष
- महाराणा प्रताप चौक की ओर आने वाली यह सड़क बनवाई जा रही है। ठेकेदार को जल्द बनाकर देने के आदेश दिए गए थे। इस सड़क के निर्माण पर नगर परिषद 1. 31 करोड़ रुपये खर्च करेगी। काम चल रहा है और अधिकारी बराबर इस पर निगरानी रखे हुए हैं। हर विकास कार्य पर संबंधित ठेकेदार और निर्माणकर्ता फर्म का नाम और नंबर का बोर्ड लगाने बारे अधिकारियों से बात करेंगे। - -पूनम यादव, चेयरपर्सन, नप रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें