फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने गुरुकुल के कर्मचारियों के साथ की लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर में बाइक सवार बदमाशों ने गुरुकुल के कर्मचारियों को लूट लिया। बदमाश उनसे बाइक, मोबाइल फोन व कैश छीन ले गए। रामपुरा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राजस्थान के करौली निवासी देवी सिंह व बिहार के छपरा निवासी सूरज चौहान दोनों रेवाड़ी के घासेड़ा स्थित गुरुकुल में परिवार सहित रहते हैं। वीरवार की रात दोनों बाइक से शहर के मॉडल टाउन स्थित पतंजलि मेगा स्टोर पर किसी काम से आए थे। रात 10 बजे स्टोर पर काम निपटाने के बाद दोनों गुरुकुल के लिए चले थे। गांव चांदावास का रेलवे पुल क्रॉस करते ही पीछे से एक बाइक पर सवार होकर दो लड़के पहुंचे और उनकी बाइक के आगे बाइक लगाकर रोक लिया। युवकों ने उनकी बाइक, दोनों के मोबाइल फोन व 2 हजार रुपये कैश छीन लिए। पीड़ित की ओर से शुक्रवार को रामपुरा थाना पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने लूट का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल बदमाशों का सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें