सर्विस लेन के साथ बने नाले में गिरा वाहन। संवाद
धारूहेड़ा। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव खरखड़ा-खलियावास के पास अरावली रिसोर्ट के पास ही सर्विस लेन पर वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है। सर्विस लेन के साथ बने नाले और सड़क का लेवल लगभग समान होने के कारण वाहन चालकों के टायर नाले में चले जाते हैं। इससे वाहन असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी रहती है।
रात के समय और कम रोशनी में यह समस्या और अधिक गंभीर हो जाती है। सर्विस लेन पर चलने वाले वाहन यदि थोड़े से भी किनारे की तरफ जाते हैं तो उनके टायर नाले में फंस जाते हैं, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो सकता है।
मामले को लेकर एनएचएआई पीआईयू के प्रोजेक्ट डायरेक्टर योगेश तिलक ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए ड्रेन कवर का निर्माण कार्य प्रगति पर है। ड्रेन को कवर किए जाने के बाद सड़क किनारे खुले नाले के कारण होने वाली परेशानी से वाहन चालकों को राहत मिलने की उम्मीद है।
सर्विस लेन के साथ बने नाले में गिरा वाहन। संवाद