फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रिंकू बोस बने बीएमजी एलीगेंट सिटी आरडब्ल्यूए के प्रधान

Tue, 09 Sep 2025 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 20आरडब्ल्यूए के चुनाव जीतने पर खुशी जाहिर करते प्रधान रिंकू बोस व अन्य सदस्य। स्रोत :
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के गढ़ी बोलनी रोड पर स्थित बीएमजी एलीगेंट सिटी की आरडब्ल्यूए के चुनाव में किशनपाल उर्फ रिंकू बोस प्रधान बनाए गए। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी पूर्व जिला पार्षद सुषमा यादव को 68 के मुकाबले 78 वोटों से हराया।
विज्ञापन

उप प्रधान पद पर राहुल यादव की माता मुकेश देवी ने तनुज गुप्ता को 62 के मुकाबले 83 वोटों से हराया। महासचिव पद के लिए ममता रानी ने मोहनलाल यादव को 10 मतों, संयुक्त सचिव पद के लिए नरेंद्र नेहरा ने बृज मोहन को दो वोट और कोषाध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट भागीरथ यादव ने सचिन गुप्ता को 22 वोटों के अंतर से हराया है।
इसके अलावा रमेश सचदेवा, एडवोकेट अशोक शर्मा, डा. रमेश यादव, महेश कुमार, रितु एवं महीप शर्मा कार्यकारिणी के सदस्य चुने गए हैं। नवनिर्वाचित प्रधान किशनपाल उर्फ रिंकू बोस वर्तमान में गांव बेरली खुर्द के सरपंच भी हैं। रिंकू बोस ने सभी का आभर जताते हुए कहा कि उनकी आरडब्ल्यूए के पहली बार हुए चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुए हैं।
विज्ञापन

वह बिना भेदभाव सभी को साथ लेकर कार्य करेंगे। जिस तरह गांव का सरपंच बनने के बाद उन्होंने बड़े स्तर पर विकास कार्य कराए ठीक उसी तरह अब सोसायटी के विकास में चार चांद लगा देंगे। प्रधान ने कहा कि एक तरफ बिल्डर समर्थित उम्मीदवार मैदान में थे जबकि दूसरी ओर सोसायटी समर्थित थे। लोगों ने सोसायटी समर्थित उम्मीदवारों पर विश्वास जताया है। यह जीत सोसायटी में रहने वाले सभी लोगों की जीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें