फोटो : 23गांव दखोरा में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम। स्रोत : विभाग
रेवाड़ी। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पोषण माह के तहत गांव दखोरा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुपरवाइजर नीरू यादव ने की।
इस मौके पर महिलाओं को संतुलित व पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। नीरू यादव ने कहा कि स्वस्थ और ऊर्जावान जीवन के लिए शुद्ध एवं पौष्टिक भोजन जरूरी है।
उन्होंने बताया कि सही खानपान ही अच्छे स्वास्थ्य की नींव है। विभाग की ओर से गांव-गांव जाकर महिलाओं और बच्चों को पोषण संबंधी जानकारी दी। संवाद