फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेजांगला शहादत माटी कलश यात्रा का 1 नवंबर को रेवाड़ी आगमन

Thu, 30 Oct 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 08रेवाड़ी। धारूहेड़ा चुंगी ​स्थित रेजांगला युद्ध स्मारक। स्रोत: समिति
विज्ञापन
रेवाड़ी। अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के बैनर तले विश्व प्रसिद्ध रेजांगला युद्ध के शूरवीरों में अति शूरवीर अमर शहीदों के माटी कलश यात्रा का हरियाणा दिवस के अवसर पर 1 नवंबर को रेवाड़ी में आगमन होगा। यह जानकारी रेजांगला शौर्य समिति के महासचिव राव नरेश चौहान राष्ट्रपूत ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि देशभर में रेजांगला शहादत का यशोगान करते हुए प्रदेश संयोजक रमेश राव पायलट के नेतृत्व में यात्रा सिविलियन अहीर धाम रेजांगला युद्ध स्मारक पर सुबह 10 बजे पहुंच रही है। यात्रा का स्मारक पहुंचने पर भव्य नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। रेवाड़ी जिले के सभी रेजांगला शहीद परिवारों को इस अवसर पर सम्मानित भी किया जाएगा।
शहादत को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद नगर के सर्कुलर रोड पर परिक्रमा करते हुए यात्रा महेंद्रगढ़ के लिए रवाना होगी। उल्लेखनीय है कि 13 अप्रैल को छपरा बिहार से चलकर देश के 18 प्रदेशों से होते हुए 18 नवंबर को दिल्ली जंतर-मंतर पर यात्रा का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें