फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शॉर्ट सर्किट से 11 हजार वोल्ट की हाईवोल्टेज लाइन टूटी, बड़ा हादसा टला

Thu, 30 Oct 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 30रेवाड़ी। नाईवाली चौक पर गिरे बिजली तार की वजह से ट्रैफिक को डायवर्ट कराते पुलिस कर्
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के व्यस्त नाईवाली चौक पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब शॉर्ट सर्किट के कारण 11 हजार वोल्ट की हाईवोल्टेज लाइन अचानक टूटकर सड़क पर गिर गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने तत्काल सूझबूझ और फुर्ती दिखाते हुए बड़ा हादसा होने से बचा लिया।
विज्ञापन

लाइन गिरते ही ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत वाहनों की आवाजाही रोक दी और वैकल्पिक रूट डायवर्ट कर दिया। साथ ही उन्होंने बिजली विभाग को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही विभागीय टीम मौके पर पहुंची और बिजली आपूर्ति बंद करके मरम्मत कार्य शुरू किया।
दरअसल, नाईवाली चौक शहर का सबसे व्यस्त क्षेत्र है, जहां से रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, नारनौल रोड और मुख्य बाजार की ओर रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। ऐसे में यदि पुलिस समय रहते कार्रवाई नहीं करती तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रैफिक पुलिस की मुस्तैदी और सतर्कता की सराहना की। फिलहाल तार को ठीक करके इलाके में बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें