फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एक दिन में 95 अंक सुधरा रेवाड़ी का एक्यूआई, 161 पर पहुंचा<bha>;</bha> येलो जोन में मिली राहत

Mon, 16 Nov 2026 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
शहर में प्रदूषण के स्तर में सुधार। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहरवासियों को प्रदूषण से सोमवार को कुछ राहत मिली। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में एक दिन के भीतर 95 अंकों का सुधार दर्ज किया गया। रविवार को जहां एक्यूआई 256 दर्ज किया गया था, वहीं सोमवार को यह घटकर 161 पर पहुंच गया।
विज्ञापन

इसके साथ ही शहर की हवा ऑरेंज जोन से निकलकर येलो जोन में पहुंच गई है। प्रदूषण के स्तर में आई इस गिरावट से लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
मौसम में बदलाव के साथ ही वायु गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिला है। वहीं, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में 21 नवंबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है।
पूर्वानुमान के मुताबिक इस दौरान उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चल सकती हैं। इससे रात के तापमान में हल्की गिरावट और दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके अलावा प्रदेश में अलसुबह हल्की से मध्यम धुंध भी छा सकती है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि सुबह के समय धुंध और रात में तापमान गिरने से ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें