फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम को अगवा कर, कुएं में लटकाया, चाकू दिखाया

Tue, 30 May 2017 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी/खोल। क्षेत्र के गांव मूंदी में सोमवार को बाइक सवार युवक एक मासूम को पता पूछने के बहाने अगवा कर ले गए।
विज्ञापन

हालांकि बाद में रास्ता बंद मिलने और बच्चे के माता-पिता की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने का पता चलने पर उसे गांव के पास चलती बाइक से धक्का देकर फरार हो गया।
जानकारी मुताबिक फरार होने से पहले बाइक सवार युवक ने मासूम को कुएं पर लटकाकर डराया भी, ताकि वह इस बाबत किसी को बताए नहीं। दोपहर बाद हुई घटना के बाद से पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना उस वक्त की है जब गांव मूंदी में छेड़छाड़ के मामले को लेकर चल रही पंचायत में सभी ग्रामीण मौजूद थे।      
विज्ञापन

 पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले गुमान के परिजनों ने बताया कि बच्चा घर पर अकेला था और दोपहर को एक अज्ञात बाइक सवार आया और गली में किसी का मकान पूछने लगा। एक पड़ोसी ने उनके बच्चे को उसके साथ बाइक बिठा दिया और कहा कि इसे फलां के घर लेकर जा। लेकिन अज्ञात युवक फूल सिंह के घर के बजाए गांव से बाहर बुड़ौली वाले रास्ते पर ले गया।       
    
रास्ता बंद होने पर कुएं में लटकाया, चाकू दिखाया      
उसके बाद बुड़ौली जाने वाला रास्ता आगे बंद मिलने पर बाइक सवार युवक उसे गांव से कुछ दूरी पर ही बने एक कुएं के पास ले गया। वहां उसे कुएं में लटकाकर उसके माता-पिता का नाम और पेशा पूछा। पिता के मजदूर होने की बात पता चलने पर बाइक सवार ने बच्चे को बाहर निकाला और चाकू दिखाते हुए किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद गुमान को वापस गांव की सीमा में लाकर बाइक से गिरा फरार हो गया। कुछ देर मेें बच्चा डरा-सहमा पहुंचा और सारी जानकारी घर वालों को दी।      
विज्ञापन


कुएं के पास मिले बाइक के निशान : चौकी प्रभारी      
बच्चे को साथ लेकर कुएं को देखा गया, वहां बाइक के निशान मिले हैं। बच्चे से पूछताछ कर बाइक सवार का हुलिया जाना जा रहा है। मामले में जांच-पड़ताल की जा रही है और जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।      
-जितेंद्र कुमार, चौकी प्रभारी, डहीना पुलिस चौकी    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें