जीत हासिल करने पर खुशी जाहिर करते खिलाड़ी। स्रोत : संघ
रेवाड़ी। फतेहाबाद में आयोजित राज्यस्तरीय सेपक टकरा प्रतियोगिता में रेवाड़ी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया है। इस जीत के साथ खिलाड़ियों ने जिले और अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है।
जिला सेपक टकरा संघ के महासचिव व अहीर कॉलेज के चीफ कोच अमित ने बताया कि प्रतियोगिता में पूरे हरियाणा के 18 जिलों से करीब 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच रेवाड़ी टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक पहुंचकर दूसरा स्थान प्राप्त किया।
रेवाड़ी पहुंचने पर सरपंच मनीष कुमार ने विजेता खिलाड़ियों का फूल मालाओं से स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महासचिव अमित ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता मेहनत, अनुशासन और टीम भावना का परिणाम है।
उन्होंने खिलाड़ियों को आगे भी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। जूनियर वर्ग में रितिक, कमल, परविंदर, हर्षित और लक्ष्य ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।
इस मौके पर जिला सेपक टकरा संघ के अध्यक्ष टीनू प्रधान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, सह सचिव विपिन और सन्नी सिंह सहित खिलाड़ियों के अभिभावक व खेल प्रेमी मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने की शुभकामनाएं दीं।