फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कबड्डी और खो-खो स्पर्धा में रेवाड़ी ने मारी बाजी

Tue, 19 Aug 2025 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 8खेल प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे। संवाद - फोटो : मथुरा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शिक्षा विभाग की ओर से सोमवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों में जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अंडर-11 और अंडर-14 बालकों की कबड्डी व खो-खो प्रतियोगिता में रेवाड़ी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
खेल विभाग की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न खंडों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खो-खो (अंडर-11 बालक वर्ग) में रेवाड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि जाटूसाना की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

कबड्डी (अंडर-11 बालक वर्ग) में बावल की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। रेवाड़ी की टीम दूसरे स्थान पर रही। कबड्डी (अंडर-14 बालक वर्ग) में बावल की टीम ने जीत का परचम लहराया जबकि रेवाड़ी टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

खो-खो (अंडर-14 बालक वर्ग) में रेवाड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और जाटूसाना को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। प्रधानाचार्य अजय यादव के नेतृत्व में खेल शिक्षक संजय (डीपीई), अनिल (पीटीआई ), सतीश (पीटीआई), जय सिंह (डीपीई), विजय (पीटीआई), दीप (डीपीई) ओमप्रकाश (पीटीआई) ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें