फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रेवाड़ी ने 5 स्वर्ण समेत 20 पदक जीते

Tue, 19 Aug 2025 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 14जीत हासिल करने पर खुशी जाहिर करते खिलाड़ी। स्रोत : एसोसिएशन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। दूसरी हरियाणा स्टेट किड्स सब-जूनियर, सीनियर बॉयज और गर्ल्स ताइक्वांडो चैंपियनशिप 15 अगस्त से 17 अगस्त तक सिरसा में आयोजित की गई। ताइक्वांडो स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा की ओर से आयोजित इस चैंपियनशिप में रेवाड़ी के खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण समेत 20 पदक जीते।
रेवाड़ी ताइक्वांडो एसोसिएशन के महासचिव पवन चौधरी ने बताया कि गोल्ड मेडल जीतने वाले बच्चों का नेशनल के लिए चयन हुआ है। वरिष्ठ सलाहकार मिस्टर पंकज रॉय ने प्रतियोगिता के दौरान मौजूद रहकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने खिलाड़ियों की सफलता के लिए पीयूष, छत्रपाल, इशांक, महेश, दीपक, ललित मोहन, बलराम, प्रयासी देवी का आभार जताया।
विज्ञापन

सीनियर बॉयज में नवीन (अंडर 54 किग्रा), अमन कुमार (अंडर 58 किग्रा) और सब जूनियर बॉयज़ में लक्ष्यित (अंडर 18 किग्रा), रुद्र वशिष्ठ (अंडर 27 किग्रा), आरुष (अंडर 32 किग्रा) ने स्वर्णपदक जीता।
सीनियर गर्ल्स में गुंजन (अंडर 46 किग्रा), सीनियर बॉयज में शुभम (+87 किग्रा), गौरीश राव (पूमसाए), सब-जूनियर बॉयज में कार्तिक (अंडर 50 किग्रा) और किड्स बॉयज में अथर्व पाल (अंडर 18 किग्रा) रजत पदक जीता।
विज्ञापन

सीनियर गर्ल्स में अर्चिका (अंडर 62 किग्रा), सब-जूनियर बॉयज़ में मुकुंद (अंडर 25किग्रा), दिव्यना (अंडर 23 किग्रा), हितेन (अंडर 29 किग्रा), हिमांशु (अंडर 32 किग्रा), मोहित कुमार (अंडर 38 किग्रा), सब-जूनियर गर्ल्स में जन्नवी (अंडर 20 किग्रा), आराध्या (अंडर 24 किग्रा), किड्स गर्ल्स में वंशिका (अंडर 22 किग्रा) और किड्स बॉयज में प्रणय (अंडर 27 किग्रा) ब्रांज मेडल जीता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें