फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी में पारा 3 डिग्री, शीतलहर ने बढ़ाई परेशानी

Wed, 11 Jan 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 पिछले पांच सालों में जनवरी माह के पहले 10 दिनों में मंगलवार का दिन सबसे ठंडा रहा। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। सोमवार को न्यूनतम तापमान 8 डिगी सेल्सियस था। मंगलवार को तापमान में एकदम से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञों की माने तो पिछले पांच सालों में जनवरी के शुरूआती दौर में न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस तक पारा गिरा है।
विज्ञापन


हालांकि वर्ष 2013 में एक बार जनवरी माह के बीच एक बार में माइनस में पारा गिरा था। इसके अलावा मंगलवार को अधिकतम तापमान में भी लगभग 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री रहा, वहीं सोमवार को यह 17.5 डिग्री सेल्सियस था।

कब रहा कितना तापमान
मंगलवार को सुबह 7.23 बजे तीन डिग्री सेल्सियस, 10 बजे 9 डिग्री सेल्सियस, 12 बजे 15 डिग्री सेल्सियस, 2 बजे  16.6 डिग्री सेल्सियस, शाम 6 बजे 15 डिग्री सेल्सियस, रात 8 बजे 13 डिग्री और रात 10 बजे 9 डिग्री सेल्सियस तापमान था।
विज्ञापन

सरद हवाओं ने कंपकंपाया

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग और शिमला में हुई बर्फबारी का क्षेत्र में पूरा असर देखने को मिल रहा है। सर्द हवाएं चलने से तापमान में और गिरावट आ गई है। मंगलवार को औसतन 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली। जिससे दिन के समय भी लोग ठिठुरते नजर आए। वहीं ठंड के कारण सड़कों पर भी वाहनों की तादात कम रही।
फसल के लिए ठंड लाभदायक
पिछले चार दिनों से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट के चलते रबी की फसलों को काफी लाभ हो रहा है। इससे पूर्व तापमान में अस्थिरता देखी गई थी। जिससे किसान परेशान थे। लेकिन अब ठंड के नियमित स्वभाव से किसान खुश हैं। किसानों का कहना है इसी तरह डेढ़ माह तक कड़ाके की ठंड पड़ती रही, तो गेहूं की फसल की अच्छी ग्रोथ होगी। इसी बीच किसान हल्की बारिश की भी उम्मीद लगाए बैठे हैं।
9 दिनों की तापमान तालिका(डिग्री सेल्सियस में)
तिथि        अधिकतम    न्यूनतम    
02-01    -2017    17.8 -    8.7        
03-01    -    23.5-    06.5
04-01    -    20.0-    07.0
05-01    -    26.5-    8.0    
06-01    -    24.2-    5.5
07-01    -    19.5-    12.6
08-01    -    17.8-    8.0
09-01    -    17.5-    9.0
10-01    -    16.6    3.0
-----------
वर्जन     
जनवरी माह में सर्वाधिक ठंड होती है। मंगलवार को ठंड का असली असर देखने को मिला। यह ठंड फसलों के लिए रामबाण है। आगामी कुछ दिनों में क्षेत्र में बारिश की पूरी संभावना है। इस बार क्षेत्र से रबी की बंपर पैदावार होने के आसार हैं।
विज्ञापन

डॉ रोहताश, उपनिदेशक, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें