सिंचाई विभाग के दावे के बावजूद शुक्रवार को भी जेेएलएन नहर में पानी नहीं पहुंचा है। शुक्रवार को जन स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों द्वारा कालका में बने पांचों वाटर टैंकों की तली से पानी एकत्रित कर टैंक भरे गए। जिसको शनिवार को शहर के कुछ हिस्सों में सप्लाई किया जाएगा। जलघर में काम करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि यदि जल्द ही नहर में पानी नहीं आया तो पांचों जलघरों के बाद वाटर टैंकों में भी पानी खत्म हो जाएगा। गौरतलब है कि 26 जून को नहर में पानी आना था। लेकिन नहीं आने के कारण स्थिति बिगड़ गई है।
आज इन क्षेत्रों में नहीं आएगा पानी
शनिवार को शहर के दिल्ली रोड, उत्तम नगर, विजय नगर, मधुविहार, सरस्वती विहार, कालका रोड, एवं महावीर नगर में पानी की सप्लाई नहीं होगी। वहीं नगर परिषद के टैंक के साथ शुक्रवार को जिन क्षेत्रों में पानी की सप्लाई नहीं हुई उन क्षेत्रों में शनिवार को पानी की सप्लाई की जाएगी।
वर्जन-
सिंचाई विभाग द्वारा शुक्रवार सुबह तक नहर में पानी आने की बात कही गई थी। जाटूसाना तक पानी पहुंच गया है, उम्मीद है कि शुक्रवार देर रात तक नहर में पानी आ जाएगा। सिंचाई विभाग एवं उच्च अधिकारियों के साथ कोर्डिनेशन कर जल्द लोगों को समस्या से निजात दिलाने की कोशिश की जा रही है।
-दलबीर सिंह, एसई, पब्लिक हेल्थ