जीत के बाद रेवाड़ी की टीम को ट्रॉफी प्रदान करते विभागीय अधिकारी।स्रोत: विभाग
रेवाड़ी। 59वीं राज्यस्तरीय विद्यालय नेटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन सोमवार को हिंदू स्कूल में आयोजित मुकाबलों में अंडर-19, 17 और अंडर-14 बालक वर्ग में रेवाड़ी की टीमों ने जीत दर्ज कराई।
अंडर-19 बालक वर्ग की नेटबॉल प्रतियोगिता में रेवाड़ी की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। कुरुक्षेत्र की टीम दूसरे और रोहतक की टीम तीसरे स्थान पर रही।
अंडर-17 बालक वर्ग में भी रेवाड़ी ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। हिसार की टीम ने दूसरा और कुरुक्षेत्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार अंडर-14 बालक वर्ग में भी रेवाड़ी की टीम का दबदबा रहा। रेवाड़ी ने पहला स्थान हासिल किया जबकि सिरसा की टीम दूसरे और झज्जर की टीम तीसरे स्थान पर रही।
तीनों आयु वर्गों में रेवाड़ी की टीमों के विजेता बनने से खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में अनुशासन, टीम भावना और बेहतर खेल कौशल का प्रदर्शन किया।