फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बास्केटबॉल स्पर्धा में रेवाड़ी की टीम ने मारी बाजी

Thu, 07 Aug 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
बास्केटबाल प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शिक्षा विभाग की ओर से वीरवार को आयोजित जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं विभिन्न विद्यालयों में आयोजित की गईं। बालक व बालिका वर्ग में स्केटिंग, चेस, शूटिंग, हैंडबॉल, क्रिकेट, हॉकी, बास्केटबॉल और वॉलीबॉल प्रतिभागियों ने खिलाड़ियों ने दम दिखाया। बास्केटबॉल की अंडर 14 और अंडर 17 वर्ग की प्रतियोगिताओं में रेवाड़ी की टीम ने मारी बाजी
बास्केटबॉल (बालक वर्ग) प्रतियोगिता में बावल की टीम उपविजेता रही। वॉलीबॉल प्रतियोगिता आरपीएस रेवाड़ी में हुई। इस प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-17 दोनों वर्गों में खोल की टीम ने बाज़ी मारते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि रेवाड़ी की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

शूटिंग प्रतियोगिता के परिणाम : अंडर-14 बालक वर्ग की शूटिंग प्रतियोगिता में आरपीएस स्कूल रेवाड़ी के मयंक तेजस ने 183 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। टैगोर स्कूल के दुष्यंत ने 178 अंक लेकर द्वितीय स्थान और होली चाइल्ड स्कूल के लक्ष्य ने 172 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।
अंडर-17 बालक वर्ग में राज इंटरनेशनल विद्यालय के आरव ने 187 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान पर कब्जा किया। राज स्कूल के धनंजय ने 181 अंक के साथ द्वितीय और राज इंटरनेशनल स्कूल के तेजल ने 180 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अंडर-19 बालक वर्ग में ऋषि पब्लिक स्कूल के मयंक ने सर्वाधिक 188 अंक प्राप्त कर इस वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कैम्ब्रिज शूट एकेडमी के महेश सैनी ने 180 अंक लेकर द्वितीय स्थान और प्रथम इंटरनेशनल सी. सीनियर स्कूल धामलाका के यश ने 179 अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अंडर-17 बालिका वर्ग में जेपीएस रेवाड़ी की स्नेहा ने 182 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। आरपीएस रेवाड़ी की अन्विका ने 178 अंक लेकर द्वितीय स्थान स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालिका वर्ग में पीएमश्री जीजीएसएसएस रेवाड़ी की चहक और होली चाइल्ड स्कूल की सिद्ध्या ने 189 अंक अर्जित किए। चहक को प्रथम स्थान और सिद्ध्या को द्वितीय स्थान प्रदान किया गया। आरकेसीवीवी बोहतवास अहीर की तन्नू ने 184 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

आज होंगी ये प्रतियोगिताएं


शुक्रवार को बालिकाओं की वालीबाल (अंडर-19) प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। वहीं, बालकों के लिए वालीबाल (अंडर-19) के मुकाबले जीएसएसएस मंदौला खोल में होंगे। चेस (अंडर-14) की प्रतियोगिता आरपी स्कूल कोसली में आयोजित की जाएगी, जबकि बास्केटबॉल (अंडर-19) के मुकाबले रेवाड़ी में होंगे।
विज्ञापन


वर्जन
शिक्षा विभाग की ओर से वीरवार को जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सभी खेलों के मुकाबले उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। खेल समाप्त होने के बाद सभी प्रतियोगिताओं के परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं।-भूपेंद्र यादव, सहायक शिक्षा खेल अधिकारी रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें