फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अखिल भारतीय अधिवेशन में रेवाड़ी के शिक्षकों ने निभाई भागेदारी

विज्ञापन
फोटो : 9जिला अध्यक्ष डॉ. दुष्यंत कुमार। स्रोत : महासंघ - फोटो : दीवानी न्यायालय परिसर का निरीक्षण करते नवागत जिला जज सुनील कुमार चतुर्थ।
विज्ञापन
रेवाड़ी। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का अखिल भारतीय अधिवेशन जयपुर में हुआ। तीन दिवसीय इस अधिवेशन में देशभर से करीब 3,500 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया जिनमें सभी जिला कार्यकारिणी स्तर या उससे ऊपर के पदाधिकारी शामिल थे। रेवाड़ी जिले से महासंघ के जिला अध्यक्ष डॉ. दुष्यंत कुमार, उपाध्यक्ष हरीश चौहान, जिला महासचिव डॉ. रामफल शास्त्री, जिला सचिव डॉ. सतबीर इंदौरा और संगठन मंत्री रन सिंह ने जिले का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया। अधिवेशन के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायणलाल गुप्ता ने संगठन की गतिविधियों, उपलब्धियों और भविष्य की दिशा पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारियों ने शिक्षकों की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के शिक्षक को वह सम्मान मिलना चाहिए जो प्राचीन भारत के गुरुओं को प्राप्त था।
विज्ञापन

इस मौके पर शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक ही राष्ट्र की आत्मा है और शिक्षा ही सशक्त भारत के निर्माण की आधारशिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें