रेवाड़ी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते सीपीआरओ शशि किरण साथ में अन्य अधिकारी। संवाद
रेवाड़ी। उत्तर पश्चिम रेलवे पर जयपुर मंडल के रेवाड़ी, खैरथल, दौसा स्टेशनों सहित 77 स्टेशनों का लगभग 4 हजार करोड़ की लागत के साथ अमृत स्टेशन योजना के अन्तर्गत पुनर्विकास जारी है। जनवरी में स्टेशन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन कर सकते हैं।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि रेवाड़ी, खैरथल, दौसा स्टेशनों पर लगभग 60 करोड़ रुपये से पुनर्विकास के कार्य अंतिम चरण में है। रेवाड़ी उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल का एक महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है, जो दिल्ली, जयपुर सहित अन्य उत्तर भारत के शहरों को जोड़ता है। रेवाड़ी स्टेशन का 31.91 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकास किया जा रहा है।
पुनर्विकास कार्याें में जीपीएस आधारित घड़ियां, 5 लिफ्ट व 4 एस्केलेटर फूड प्लाजा का प्रावधान भी किया गया है। 10 करोड़ रुपये की लागत से 12 मीटर चौडा फुट ओवर ब्रिज का कार्य भी किया जा रहा है। सीसीटीवी का प्रावधान व महिला और बच्चों के लिए सुरक्षा के प्रावधान किये गए हैं।