संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। रेलवे ने जुलाई में रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी और जयपुर-भिवानी-जयपुर विशेष ट्रेन का संचालन करने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों का ठहराव नीम का थाना, मांवडा, डाबला, नारनौल, अटेली, कुंड, कोसली में होगा जिससे यहां के यात्रियों को लाभ होगा।
रेलवे प्रशासन के अनुसार रेवाड़ी-रींगस विशेष ट्रेन 5, 6, 10, 12, 13, 19, 20, 21, 24, 26 व 27 जुलाई को (11 ट्रिप) रेवाड़ी से 11.45 बजे रवाना होकर 14.45 बजे रींगस पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09638 रींगस-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन 5, 6, 10, 12, 13, 19, 20, 21, 24, 26, 27 जुलाई को (11 ट्रिप) रींगस से 15.05 बजे रवाना होकर 18.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।
यह ट्रेन कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीम का थाना, कावंट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में 8 साधारण श्रेणी के डिब्बों के साथ कुल 10 डिब्बे होंगे।
जयपुर-भिवानी स्पेशल ट्रेन 1 से 31 जुलाई तक (31 ट्रिप) जयपुर से 7.00 बजे रवाना होकर 14.20 बजे भिवानी पहुंचेगी। भिवानी-जयपुर स्पेशल ट्रेन 1 से 31 जुलाई तक (31 ट्रिप) भिवानी से 16.05 बजे रवाना होकर 23.25 बजे जयपुर पहुंचेगी।
इस ट्रेन का ठहराव ढेहर का बालाजी, नींदर बैनाड, चौमू सामोद, गोविन्दगढ़ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, कोसली, झाडली व चरखी दादरी स्टेशन पर होगा। इस ट्रेन में कुल 11 डिब्बे होंगे।