फोटो : 18पुस्तक का विमोचन करते विधायक कृष्ण कुमार। स्रोत : प्रवक्ता
रेवाड़ी। राष्ट्रीय शिक्षक अवॉर्डी जयभगवान खालेटा की पुस्तक एक राष्ट्र एक चुनाव का विमोचन बावल विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉक्टर कृष्ण कुमार ने खोल में आयोजित एक कार्यक्रम में किया। विधायक ने कहा कि जयभगवान की ये पुस्तक लोगों को एक राष्ट्र एक चुनाव के लिए प्रेरित करेगी और इस मुहिम को मजबूती मिलेगी। जयभगवान खालेटा ने इस पुस्तक का विमोचन करने पर विधायक के प्रति आभार जताया। वरिष्ठ साहित्यकार भूप सिंह भारती ने जयभगवान खालेटा को बधाई दी और बताया कि जयभगवान की तरफ से ये पुस्तक सभी जगह निशुल्क वितरित होगी।