पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से 31 किलोग्राम अवैध विस्फोटक पटाखे बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना रामपुरा में विस्फोटक अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपी जयभगवान व चेतन को गिरफ्तार कर लिया है।
रेवाड़ी के थाना रामपुरा पुलिस ने अवैध रूप से पटाखे बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गांव राजपुरा इस्तमुरार निवासी जय भगवान व गांव गुमिना निवासी चेतन के रूप में हुई हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 31 किलोग्राम अवैध विस्फोटक पटाखे बरामद किए है। दरअसल, गत 31 अक्तूबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि खोरी बस स्टैंड़ मार्किट में जयभगवान निवासी गांव राजपुरा इस्तमुरार व चेतन निवासी गांव गुमिना सरेआम मार्किट में अवैध रूप से पटाखे बेच रहे हैं। तुरंत रेडिंग पार्टी तैयार करके बताए हुए स्थान पर पहुंच कर आरोपियों को काबू करके नाम पता पूछा तो उन्होंने अपना नाम जय भगवान व चेतन बताया।
पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से 31 किलोग्राम अवैध विस्फोटक पटाखे बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना रामपुरा में विस्फोटक अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपी जयभगवान व चेतन को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।