फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: धारूहेड़ा फ्लाईओवर के पास मिला व्यक्ति का शव

Thu, 31 Oct 2024 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। फ्लाईओवर के पास सड़क पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के भरतपुर के गांव बल्लभगढ़ जसपुरा निवासी मदन मोहन ने बताया कि वह भिवाड़ी स्थित एक कंपनी में बतौर ड्राइवर काम करता है। बीते दिन वह कंपनी से दूध की सप्लाई लेकर नारनौल के लिए चला था, जब वह धारूहेड़ा फ्लाईओवर पर पहुंचा तो सड़क पर एक व्यक्ति गिरा पड़ा दिखाई दिया। पास जाकर देखा तो व्यक्ति के सिर में चोट लगी थी। काफी खून निकला हुआ था। देखने में वह मृत अवस्था में था। मौके पर पुलिस भी आ गई, व्यक्ति की तलाशी लेने पर कोई पहचान नहीं मिली। फिलहाल धारूहेड़ा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें